दिल्ली

Delhi Bus Fire: दिल्ली के मुकरबा चौक पर चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मुकरबा चौक पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस चालक और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

Image

चलती बस में लगी आग।

Photo : Times Now Digital

Delhi Bus Fire: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को मुकरबा चौक पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरी बस धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चालक और कंडक्टर के अलावा बस में कोई और मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद बस चालक और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, जिस बस में आग लगी वो स्लीपर क्लास की बस थी।

दिल्ली भाजपा दफ्तर में लगी थी आग

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को दिल्ली भाजपा दफ्तर में आग लग गई थी, जिसे समय रहते ही बुझा दिया गया था। बताया गया था कि भाजपा दफ्तर में जनरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।

आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में लगी थी आग

बीते मंगलवार को आईटीओ में स्थित सीआर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग काफी ज्यादा फैल गई थी। यह इतनी भीषण थी कि इसमें एक अधिकारी की मौत हो गई थी। वहीं, सात लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया था। साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

बता दें कि गर्मी के दिन शुरू होते ही दिल्ली में आए दिन आग लगने की कई घटनाएं सामने आती रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article