Delhi BJP Office Fire: भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि दिल्ली प्रदेश कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, दिल्ली भाजपा ऑफिस में जनरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। साथ ही जिस जनरेटर से आग फैली थी, उसे वहां से हटा दिया गया है।
इनकम टैक्स ऑफिस की बिल्डिंग में लगी थी आग
इससे पहले बीते मंगलवार को दिल्ली के आयकर कार्यालय की बिल्डिंग में आग लग गई थी। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं, इस घटना में एक अधिकारी की मौत हो गई थी और सात लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया था।
बता दें कि आयकर कार्यालय की बिल्डिंग में लगी आग काफी फैल गई थी। हालांकि, दमकल की 21 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी थी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था, जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केंद्र बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
