दिल्ली

Manish Sisodia : ED की चार्जशीट में खुलासा, सिसोदिया ने 4 सिम का इस्तेमाल किया था

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 12:39 PM IST

Manish Sisodia News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने विरोधियों की आवाज दबा रही है। एक तस्वीर ट्वीट कर संजय सिंह ने लिखा 'डरना नहीं, जमकर लड़ना है।'

Manish Sisodia News: दिल्ली के शराब घोटाले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इस बीच, सूत्रों का कहना प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर आरोपपत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि सिसोदिया ने अलग-अलग मोबाइल में 4 सिम का इस्तेमाल किया था। चार्जशीट में जिक्र है कि जांच के दौरान सिसोदिया ने मोबाइल के सिम बदले थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है पेशी

वहीं, सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया से घंटों पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। रविवार की रात उन्हें सीबीआई मुख्यालय में रखा गया जबकि सोमवार सुबह उनका मेडिकल कराया गया। जांच एजेंसी आज दोपहर 2 बजे उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर सकती है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया को कोर्ट में पेश किए जाने पर अभी अंतिम फैसला होना है। AAP के प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों की वजह से उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा सकती है।

सिसोदिया के बचाव में उतरे केजरीवाल

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने विरोधियों की आवाज दबा रही है। एक तस्वीर ट्वीट कर संजय सिंह ने लिखा 'डरना नहीं, जमकर लड़ना है।' वहीं, अपने डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल ने कहा कि 'सिसोदिया ईमानदार और देशभक्त हैं। उन्हे झूठे केस में गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'बैंक लूटने वालों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article