दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में बनेगा एक और बस अड्डा, हरियाणा-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी राहत, राजधानी में खत्म होगा जाम का झाम

Delhi News: दिल्ली में चौथा आईएसबीटी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टिकरी बॉर्डर पर जमीन के टुकड़े की तलाश की जा रही है, जहां आईएसबीटी का विकास किया जाएगा। नए आईएसबीटी के बनने से हरियाणा-पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी और शहर में जाम का झाम भी खत्म होगा।

Image

दिल्ली में बनेगा एक और बस अड्डा, हरियाणा-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी राहत

Delhi New ISBT: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नया इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में पहले ही से तीन आईएसबीटी हैं। ये आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां में स्थित हैं। अब चौथा आईएसबीटी बनाने की तैयारी की जा रही है। ये परियोजना अभी शुरुआती चरण में है और इसके लिए जमीन खोजी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, टिकरी बॉर्डर पर जमीन की तलाश की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टिकरी बॉर्डर पर आईएसबीटी बनने से कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर बसों का दबाव कम होगा। इससे हरियाणा और पंजाब जाने वाली बसें सीधा टिकरी बॉर्डर पर जाएंगी। टिकरी बॉर्डर पर आईएसबीटी बनने से न केवल आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि यहां व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि टिकरी बॉर्डर से कश्मीरी गेट आईएसबीटी की दूरी करीब 40 किमी है। इससे लोगों को इतनी दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जाम की स्थिति भी खत्म हो जाएगी।

छोटे बस टर्मिनल से होगा बड़े टर्मिनल में विकास

जानकारी के अनुसार, पहले सरकार यहां 6 बसों वाला एक छोटा बस टर्मिनल बनाएगी। उसके बाद इसे एक आईएसबीटी का रूप विकसित किया जाएगा। इसे मुंबई में बने 6 बसों वाले छोटे टर्मिनल के तर्ज पर बनाया जाएगा। उसके बाद समय के अनुसार, इस टर्मिनल पर बसों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

जाम के झाम से मिलेगी राहत

टिकरी बॉर्डर पर बस टर्मिनल बनने से लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। आसपास के इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। न केवल जाम से राहत मिलेगी बल्कि यात्रा का समय भी बचेगा। लंबे समय से लोग बॉर्डर क्षेत्रों में बस और मेट्रो की कनेक्टिविटी की मांग उठा रहे थे। टिकरी बॉर्डर बस टर्मिनल बनने से कई लोगों को इसका लाभ होगा। टिकरी बॉर्डर पर यदि आईएसबीटी का विकास किया जाता है, तो हरियाणा पंजाब जाने वाली बसों को कश्मीरी गेट आईएसबीटी जाने की आवश्यकता नहीं है। उनका सीधा संचालन टिकरी बॉर्डर से आसानी से किया जा सकेगा। इससे रास्ते में लगने वाले जाम में कमी आएगी और लोगों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका