दिल्ली

DMRC का बड़ा फैसला, UPSC परीक्षा के लिए लेट नहीं होंगे अभ्यर्थी, सुबह इन स्टेशनों से मिलेगी मेट्रो

Delhi Metro: डीएमआरसी 3 स्टेशनों से सुबह नियमित समय से 2 घंटे पहले मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू करेगी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने ये बड़ा फैसला लिया है।

Image

दिल्ली मेट्रो

Photo : iStock

Delhi Metro: रविवार, 16 जून 2024 को संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam) आयोजित करने जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए मेट्रो रेल के शेड्यूल में बदलाव किए हैं। इस दौरान मेट्रो फेज 3 के स्टेशनों पर चलने वाली ट्रेन सुबह नियमित समय से जल्दी चलाई जाएंगी। ताकि अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार के दिन आमतौर पर मेट्रो सुबह 8 बजे से शुरू की जाती है। लेकिन यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को ध्यान में रखते हुए फेज 3 के मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। फेज 1 और फेज 2 पर वीकेंड हो या वर्किंग डे मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से ही होता है। लेकिन फेज 3 पर रविवार के दिन मेट्रो के रखरखाव के चलते ट्रेनों का संचालन 8 बजे से किया जाता है। लेकिन परीक्षा के मद्देनजर इस बार फेज 3 पर भी सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

फेज 3 के इन स्टेशनों से सुबह शुरू होगी मेट्रो सेवा

रेड लाइन (Red Line Metro) - दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल

ब्लू लाइन (Blue Line Metro) - नोएडा सिटी सेंटर- इलेक्ट्रॉनिक सिटी

ग्रीन लाइन (Green Line Metro) - मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह

ग्रे लाइन (Grey Line Metro) - ढांसा बस स्टैंड-द्वारका

वायलेट लाइन (Violet Line Metro)- बदरपुर-बल्लभगढ़

पिंक लाइन (Pink Line Metro)- मजलिस पार्क-शिव विहार

मजेंटा लाइन (Magenta Line Metro)- जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन

इन स्टेशनों से मेट्रो लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वह आराम से मेट्रो का प्रयोग करके परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय से पहले पहुंच सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article