दिल्ली

दिल्ली-NCR का मौसम 13-September-2025: दिल्ली में सुहावना बनेगा वीकेंड, आज दिख रही बारिश की उम्मीद; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। तेज धूप ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलेगी। आइए जानते हैं दिल्ली का मौसम आज कैसा रहेगा।

Image

दिल्ली में आज हो सकती है बरसात

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-September-2025: दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। आसमान से बरसात बिलकुल गायब है और हालात यह हैं कि लोग तेज धूप और पसीने से बेहाल हैं। अब मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर के बाद ही होगी। यानी आने वाले दिनों में भी हल्की-फुल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

तेज धूप और कमजोर हवाएं

कुछ दिन पहले तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं अब घटकर 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित हो गई हैं। हवा की इस धीमी गति ने उमस और बढ़ा दी है। तपिश से परेशान लोग एक बार फिर कूलर और एसी का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

आज और कल बरस सकते हैं बादल

स्काईमेट के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस बारिश से तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। हालांकि इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा, लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 16 से 20 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा पारा

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश लोगों को उमस से राहत दिला सकती है।

नोएडा का मौसम

नोएडा के मौसम की बात करें तो आज नोएडा में भी हल्की बारिश की उम्मीद दिखाई दे रही है। आसमान में हल्के बादलों के साथ शनिवार कोहल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आज शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

गुरुग्राम में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे। कल भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article