दिल्ली

Delhi News: लग्जरी कारों का लुटेरा गिरफ्तार, NCR में करता था हाई-फाई चोरी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक से लग्जरी कार चोर यश देसाई को गिरफ्तार किया है। वह पश्चिम विहार ईस्ट से एक फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में वांटेड था और साल 2023 से फरार चल रहा था। आरोपी यश चोरी की कारों का कारोबार करता था, जिन्हें वह दक्षिण भारत में बेचता था। उसे पहले भी 2022 और 2023 में गिरफ्तार किया जा चुका है, जब कुल 31 चोरी की कारें बरामद की गई थीं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लग्जरी कारों की चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य यश देसाई को अरेस्ट किया है। वह पश्चिम विहार ईस्ट थानाक्षेत्र से एक फॉर्च्यूनर कार चोरी के मामले में वांटेड था। आरोपी यश का अपराधिक इतिहास रहा है। साल 2020 से वह चोरी की कारों के कारोबार से जुड़ा हुआ है। यश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

2024 में अदालत ने किया भगोड़ा घोषित

आरोपी यश देशाई कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। वह पिछले दो सालों से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। साल 2024 में दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। यश पढ़ाई छोड़ने के बाद पुरानी कारों के कारोबार में शामिल हो गया था। उसने चोरी की कारों को बेचने का धंधा शुरू किया। पुलिस ने उसे 2022 में कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया और उसने कई वारदातों को अंजाम दिया।

2020 से चोरी का करोबार कर रहा आरोपी

साल 2023 में क्राइम ब्रांच ने उसे फिर से गिरफ्तार किया। उस समय वह चेन्नई में था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह 2020 से चोरी की कारों का कारोबार कर रहा था। यश के सिंडिकेट से जुड़ी कारों की बरामदगी के दौरान 2023 में 18 कारें और 2022 में 13 कारें बरामद की गई थीं। क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यश के खिलाफ रानी बाग और कोल्हापुर में दो मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी से गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article