दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में फर्जी ट्रैवल एजेंसी का भंडाफोड़, अमेरिका-कनाडा तक फैला ठगी जाल; गैंग का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Delhi News Today in Hindi: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के मास्टरमांइड अक्षय शर्मा को अरेस्ट किया है। यह गिरोह अमेरिका, यूके और कनाडा के लोगों को फ्लाइट बुकिंग और रिफंड के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 36 लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Image

दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Delhi News: दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने एक इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, ठग एक ट्रैवल एजेंसी की आड़ में अमेरिका, यूके और कनाडा के लोगों से फ्लाइट बुकिंग और रिफंड के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले एम 40 साल के अक्षय शर्मा को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली के कीर्ति नगर का रहने वाला है,वो AVS Holidays नाम की ट्रैवल कंपनी का डायरेक्टर है वो इस फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड है।

ऐसे ठगी को अंजाम देता था गैंग

यह गिरोह कई सालों से फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एडवर्टाइजमेंट के जरिए विदेशियों को शिकार बना रहा था। डीसीपी IFSO अमित कौशिक के मुताबिक आरोपी गूगल और सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी वेबसाइट्स को फ्लाइट बुकिंग सर्विस की तरह प्रमोट करते थे। जब विदेशी ग्राहक इनसे संपर्क करते थे, तो उनके कार्ड डिटेल्स और पर्सनल जानकारी ले ली जाती थी। टिकट बुक करने के बाद ये लोग खुद ग्राहक बनकर एयरलाइंस से फर्जी मेडिकल या डेथ सर्टिफिकेट लगाकर रिफंड क्लेम करते थे। कई बार रिफंड की रकम से थोड़ा पैसा वापस भेज दिया जाता था, लेकिन बाकी रकम पूरी तरह हड़प ली जाती थी। पुलिस ने छापेमारी में 36 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 4 हार्ड ड्राइव बरामद की हैं। इनमें सैकड़ों फर्जी मेडिकल और डेथ सर्टिफिकेट मिले हैं, जो रिफंड क्लेम करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

पूछताछ में कुबूल किया जुर्म

पूछताछ में अक्षय शर्मा ने सालों से फर्जी कॉल सेंटर्स चलाने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वो और उसके साथी विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर खुद को ट्रैवल एजेंट बताते थे और एयरलाइंस से रिफंड लेने की धोखाधड़ी करते थे। स्पेशल सेल की टीम ने तकनीकी जांच, डिजिटल फॉरेंसिक, टेलीफोन कॉल्स और इंटरनेशनल एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन के जरिए इस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ा। अब पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ी एजेंसियों से संपर्क में है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article