दिल्ली

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 की गोल्डन लाइन एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर दूसरी टनल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 1550 मीटर लंबी यह सुरंग किशनगढ़ और वसंत कुंज के बीच बनाई गई है। दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन की कुल लंबाई 23.62 किलोमीटर होगी, जिसमें अधिकांश हिस्सा अंडरग्राउंड है। अगले साल तक इसके काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Image

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज 4 के गोल्डन लाइन पर 1550 मीटर लंबी दूसरी भूमिगत सुरंग का काम पूरा कर लिया है। एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर पर यह सुरंग किशनगढ़ और वसंत कुंज के बीच बनाई गई है। बुधवार को 96 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) की मदद से इस टनल का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

गोल्डन लाइन पर बनाई गई दो टनल

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर अप लाइन और डाउन लाइन के लिए दो समानांतर गोलाकार सुरंगों को बनाया गया है। पहली सुरंग का काम मार्च 2023 में पूरा हुआ था। जिसके बाद नई सुरंग को जमीन से 22.86 मीटर गहराई पर बनाया गया है, जिसमें कुल 1105 रिंग लगाए गए हैं, जिनका आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है। इसके निर्माण में अर्थ प्रेशर बैलेंसिंग मेथड (ईपीबीएम) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन की लंबाई

दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन की कुल लंबाई 23.62 किलोमीटर होगी। जिसमें से 19.34 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा और 4.28 किलोमीटर का एलिवेटेड हिस्सा रहेगा। डीएमआरसी ने इस कॉरिडोर के निर्माण का लक्ष्य अगले साल तक पूरा करने का रखा है। फेज-4 परियोजना के तहत कुल 40.109 किलोमीटर भूमिगत लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

मकान मालिकों को बड़ी राहत! मुंबई पुलिस का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार रेंट एक्ट के तहत सुनाया किरायेदार की बेदखली का आदेश

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam: पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और तूफान से बारिश की संभावना, पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

दिल्ली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, ऑटो सवार 2 लोगों की मौत; 6 महीने की गर्भवती ने खोया बच्चा

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 13 नवंबर 2026): GK, सैनिक फार्म, सिविल लाइन्स, तिलक नगर और सरिता विहार सहित इन इलाकों में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल! पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में होगा मतदान