दिल्ली

दिल्ली सरकार लाएगी आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए सशक्त कानून, नई गौशालाओं के निर्माण के लिए बजट में विशेष प्रावधान

दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में नई गौशालाओं के निर्माण के लिए विशेष प्रावधान किया है, ताकि आवारा पशुओं की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Image

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

दिल्ली सरकार जल्द ही आवारा पशुओं, विशेष रूप से गायों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए एक सशक्त कानून लेकर आएगी। इस नए कानून में सभी हितधारकों और विधानसभा सदस्यों के सुझावों को शामिल किया जाएगा, ताकि इसे अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जा सके।

भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला

दिल्ली सरकार के तरफ से कहा गया है कि यह प्रस्ताव केवल गौमाता की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे सदन और दिल्ली की जनता की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि गौमाता को क्रूरता और प्रताड़ना से बचाने के लिए सरकार बेहद सख्त कानून बना रही है, जिससे अवैध पशु व्यापार पर रोक लगाई जा सकेगी।

अवैध पशु व्यापार और माफिया पर सख्त कार्रवाई होगी

दिल्ली के गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून गौमाता के प्रति हिंसा और दुर्व्यवहार करने वाले माफिया तत्वों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इस प्रस्ताव को और प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराओं के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

नई गौशालाओं के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान

दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में नई गौशालाओं के निर्माण के लिए विशेष प्रावधान किया है, ताकि आवारा पशुओं की उचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सूद ने कहा, "हमारी सरकार गौमाता के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसे सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत और विस्तृत कानून लेकर आएंगे।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article