दिल्ली

Manish Sisodia: दिल्ली शराब घोटाले मामले में CBI ने फिर भेजा दिल्ली के डिप्टी सीएम को नोटिस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2023, 07:28 PM IST

Manish Sisodia: दिल्ली शराब घोटाले मामले में CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम Manish Sisodia को फिर नोटिस भेजा है और अब 26 फरवरी को सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है गौर हो कि सिसोदिया ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में तारीख मांगी थी।

Image

डिप्टी सीएम Manish Sisodia को फिर नोटिस

KEY HIGHLIGHTS
  1. सीबीआई ने पूछताछ टालने के सिसोदिया के आवेदन को स्वीकार कर लिया था
  2. सिसोदिया ने रविवार को अपनी पूर्व निर्धारित पूछताछ को टालने का आग्रह किया था
  3. सीबीआई ने में अब सिसोदिया को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है

Manish Sisodia CBI Notice: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि सीबीआई (CBI) ने उन्हें आबकारी नीति मामले (Delhi Liquor Scam) में 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की बजट तैयारी कवायद का हवाला देते हुए पूछताछ टालने का अनुरोध किया था, जिसके बाद एजेंसी ने रविवार को पूछताछ टाल दी थी। एजेंसी ने सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था।

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने सोमवार कहा कि उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और वह जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने सिसोदिया को 26 फरवरी को मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर नया नोटिस जारी किया है। नोटिस सिसोदिया के अनुरोध पर जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सिसोदिया ने रविवार को अपनी पूर्व निर्धारित पूछताछ को टालने का आग्रह किया था।

सिसोदिया ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में तारीख मांगी थी

इससे पूर्व अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पूछताछ टालने के सिसोदिया के आवेदन को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह जल्द ही नयी तारीख देगी। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने पूछताछ को टालने के लिए बजट तैयार करने की कवायद का हवाला दिया था और फरवरी के अंतिम सप्ताह में तारीख मांगी थी।

CBI ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया

गौर हो कि दिल्ली की नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने एक बार फिर समन जारी कर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने सीबीआई से मांग की थी है कि बजट में व्यस्त होने की वजह से उन्हें फरवरी के आखिर में बुलाया जाए। अब सीबीआई ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया है।

दायर चार्जशीट में सिसोदिया को बतौर आरोपी नामजद नहीं

दिल्ली आबकारी नीति मामले में चार्जशीट दायर करने के लगभग तीन महीने बाद शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। इस मामले में दायर चार्जशीट में सिसोदिया को बतौर आरोपी नामजद नहीं किया गया है।

चार्जशीट में 7 नामजद आरोपी

गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक चार्जशीट में नामजद सात आरोपियों में शामिल हैं।सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत एजेंसियों की पूरी शक्ति उन्हें परेशान करने के लिए पीछे लगा दी गई ।उन्होंने मेरे खिलाफ सीबीआई, ईडी की पूरी शक्ति का उपयोग किया है। मेरे घर पर छापा मारा, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली और फिर भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की है। वे इसे रोकना चाहते हैं। मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'