Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में कुछ दिनों से तापमान में आई गिरावट से मौसम में जो नरमी आई थी, अब इसके दिन फिरने वाले हैं। दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों तक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की है, जिससे निकट भविष्य में बारिश-आंधी की उम्मीद की जा सके। अब शहर के दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने वाला है और एक बार फिर पारा 40 के आंकड़े को छूने लगेगा।
दिल्ली में आज का मौसम
आज, यानी गुरुवार को दिल्ली शहर के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है। जो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। आज दिल्ली में बारिश-आंधी का कोई अलर्ट नहीं है हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में कुछ बादल जरूर दिखाई देंगे। यह सिलसिला 6 जून तक दिखने वाला है। 7 तारीख से कुछ सतही हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
कल का मौसम
6 जून से तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जाएगी। आज के तुलना में 6 तारीख को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़त दर्ज होगी, जो 36 डिग्री तक पहुंचेगी। न्यूनतम तापमान भी आज के तुलना में दो डिग्री अधिक होकर 25 तक पहुंचेगा। कल भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 7 तारीख से तेज सतही हवाएं जरूर चलने की संभावना जताई गई है, जो उमस भरी गर्मी से कुछ राहत पहुंचा सकती हैं।
NCR का मौसम
NCR में भी मौसम का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। यहां भी आने वाले दिनों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। 10 जून तक इन इलाकों में कोई बारिश की चेतावनी नहीं है। इसी के साथ इन इलाकों में लगातार गर्मी भी बढ़ेगी और उमस का दौर जारी रहेगा। गर्मी से कुछ राहत के लिए प्री मानसूनी गतिविधियों का इंतजार करना होगा, जिससे बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान गिरेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
