शहर

अब इंतजार की घड़ी खत्म! Delhi Mumbai Expressway लिंक रोड शुरू होने की आ गई तारीख

Delhi-Mumbai Expressway Link Road: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड जल्द ही शुरू हो सकता है। इसकी नई डेडलाइन सामने आई है। पहले यह मई में शुरू होना था, लेकिन अब तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है, जिस वजह से नई डेट पर ये शुरू होगा।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi-Mumbai Expressway Link Road: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (Delhi-Mumbai Expressway Link Road) की नई डेडलाइन सामने आई है और अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही ये चालू हो जाएगा। इसके चालू होने की तिथि सामने आई है। बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (Delhi-Mumbai Expressway Link Road) मई में चालू हो जाना था, लेकिन समय से काम पूरा नहीं होने की वजह से मई में चालू नहीं हो सका, लेकिन अब इसकी नई डेडलाइन सामने आई है, जिसके बाद आप इस पर सफर का मजा उठा सकेंगे।

कब शुरू होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड?

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (Delhi-Mumbai Expressway Link Road) का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम अगले दो से ढाई महीने में पूरा होने की उम्मीद है और अगर समय से पूरा हो गया तो अगस्त में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड खुल जाएगा, जिसके बाद आप इस पर सफर का आनंद उठा सकेंगे।

delhi mumbai expressway

सांकेतिक फोटो।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पिछले साल कैली से मिंडकौला तक शुरू हो गया था। फिलहाल पैकेज-2 के तहत काम चल रहा है और पैकेज-2 में जैतपुर से सेक्टर 62-64 डिवाइडिंग रोड तक काम चल रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिंक रोड का दौरा किया था और उन्होंने कहा था कि मई तक इसे चालू कर दिया जाएगा, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से मई में चालू नहीं हो सका। अब फिर से अधिकारियों ने इसका दौरा किया तो बताया गया कि अगस्त में इसे चालू कर दिया जाएगा।

आठ लेन का बन रहा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। यह एक्सप्रेसवे आठ लेन का है, जिसे 12 लाइन तक बढ़ाया जा सकता है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई को कनेक्ट करेगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच सफर आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से दिल्ली और मुंबई की दूरी 12 घंटे की हो जाएगी। इसके अलग-अलग खंड चालू हो गए हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना पूरी तरह से जून में पूरा होने की उम्मीद है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article