दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today 11 जून 2026): राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। हालांकि, आज यानी गुरुवार जून की सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। सुबह से ही दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा है। सुबह साढ़े 8 बजे के करीब अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और अंधेरा छाने लगा। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
कल यानी बुधवार 10 जून को वास्तविक तापमान भले ही 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को महसूस होने वाला तापमान (फील्स-लाइक टेम्परेचर) दोपहर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार 11 जून के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उमस के कारण गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।
भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में रिज और पालम इलाके सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी तरफ, मंगलवार रात हुई 9.6 मिमी बारिश और तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और यह 22.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसके बाद बुधवार रात को हुई बारिश से तापमान में और गिरावट देखने को मिली है।
आज कई इलाकों में बारिश की संभावना
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी में दिन में बारिश नहीं हुई। हालांकि, रात को दिल्ली-एनसीआर में लगभग 10 मिनट झमाझम बारिश (Rain) होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से गुरुवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कल तक पारा 6-7 डिग्री लुढ़केगा
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कल यानी शुक्रवार 12 जून तक तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद वीकेंड में तापमान फिर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है।
कल दिल्ली में हवा की गुणवत्ता कैसी रहा?
वहीं राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 164 के मुकाबले थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दिन के समय तेज धूप और उमस के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतें। गुरुवार को बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन उमस के कारण गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म होता नहीं दिख रहा।
