शहर

Delhi News: गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, CPR देकर बाइक सवार की बचाई जान

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल ने सीने में तेज दर्द से परेशान बाइक सवार की जान बचाई। हालत बिगड़ने पर उन्होंने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और रास्ते में CPR दिया।

Image

दिल्ली में हेड कांस्टेबल ने CPR देकर बाइक सवार की बचाई जान

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहां ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभालने में जुटे दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक बाइक सवार की समय पर मदद कर उसकी जान बचा ली। पुलिसकर्मी ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सीने में तेज दर्द से जूझ रहे बाइक सवार को सीपीआर दिया और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

सड़क किनारे अचानक रुका बाइक सवार

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। यहां ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभालने में जुटे दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक बाइक सवार की समय पर मदद कर उसकी जान बचा ली। पुलिसकर्मी ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सीने में तेज दर्द से जूझ रहे बाइक सवार को सीपीआर दिया और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल विपिन कुमार बिना एक पल गंवाए तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुंचे। उन्होंने पहले उसे पानी पिलाया और बिना समय बर्बाद किए उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की तरफ निकल पड़े।।

रास्ते में बिगड़ी हालत, दिया CPR

अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद हेड कांस्टेबल विपिन कुमार ने उसे CPR देना शुरू किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाइक सवार का तुरंत इलाज शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और रास्ते में तत्काल मदद मिलने से उसकी जान बच गई। हेड कांस्टेबल के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि अगर मरीज को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article