शहर

इस दिन से खुलने जा रहा Delhi-Dehradun Expressway, जंगल सफारी के साथ लें सुहाने सफर का मजा

Delhi-Dehradun Expressway Explained: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर नया अपडेट आया है। इसमें बताया गया है कि एक्सप्रेसवे का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके खुलने से दिल्ली से उत्तराखंड का सफर आसान हो जाएगा।

Image

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे।

Photo : Times Now Digital

Delhi-Dehradun Expressway Explained in Hindi: दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से उत्तराखंड तक का सफर पूरा होगा। इस एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) से जुड़े नया अपडेट में बताया गया है कि इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही चौथे सेक्शन का भी काम पूरा हो जाएगा। चौथे सेक्शन का काम पूरा होने के बाद इसे पूरी तरह से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे कब से खुलेगा?

बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के चौथे सेक्शन का काम अभी चल रहा है। इसके पूरा होते ही एक्सप्रेसवे पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और फिर आम लोग दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) पर सफर का आनंद ले सकेंगे। बताया गया है कि जुलाई से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा और जुलाई महीने से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरती हुई नजर आएगी।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ी मुख्य बातें

  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की लंबाई 210 किमी है।
  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की लागत 13000 करोड़ रुपये है।
  • दिल्ली, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शहर जुड़ेंगे।
  • पहले चरण में छह लेन का एक्सप्रेसवे बन रहा है।
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे NHAI की परियोजना है।
Expressway

सांकेतिक फोटो।

एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निर्माण

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का काम चार चरण में हो रहा है। इस एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) में एलिवेटेड सड़क भी शामिल है, जो बरसाती नदी के ऊपर बनी है, जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है। सबसे अहम बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे का अधिकतर हिस्सा जंगलों के बीच से होकर गुजर रहा है। खासकर राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से होकर। यही वजह है कि इस इलाके में 12 किमी लंबे एलिवेटेड सड़क बनाया गया है, ताकि जंगली जानवरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। बता दें कि इसमें भारत ही नहीं, बल्कि एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी शामिल है।

चार सेक्शन में बन रहा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

जानकारी के अनुसार, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का काम 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि इस पर जुलाई महीने से आम लोग सफर कर सकेंगे। इसका मुख्य काम एलिवेटेड रोड पर बचा हुआ है, जो तैयार होते ही एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का काम पूरा हो जाएगा। चार सेक्शन में बन रहे इस एक्सप्रेसवे का पहला सेक्शन दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत तक है, दूसरा सेक्शन बागपत से सहारनपुर तक है, तीसरा सेक्शन सहारनपुर से गणेशपुर तक है और चौथा सेक्शन गणेशपुर से आशारोड़ी तक है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article