शहर

आंकड़ों से जानें दिल्ली की आबादी: सबसे ज्यादा और कम जनसंख्या वाले जिले

दिल्ली में जनगणना 2027 के पहले चरण में आबादी 2.3 करोड़ से अधिक दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कौन सा जिला सबसे कम आबादी वाला है और किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक है, आइए जानते हैं।

Image

Delhi Census

Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना का पहला चरण रविवार को पूरा हो गया, जिसके बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देश की राजधानी की आबादी अब बढ़कर 2.3 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह साल 2011 की जनगणना की तुलना में 37.5% अधिक है। जनगणना 2027 के पहले चरण यानी हाउसलिस्टिंग सर्वे में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रहने वाले लोगों की संख्या 2,30,78,796 दर्ज की गई है। हालांकि, इन आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बात ये सामने आई है कि दिल्ली में आबादी के मुकाबले परिवारों (Households) की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ी है। राजधानी में घरों की संख्या करीब 60% बढ़कर 34 लाख से 55 लाख हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेंड दिखाता है कि दिल्ली में अब जॉइंट फैमिली यानी संयुक्त परिवार का चलन कम हो रहा है और न्यूक्लियर फैमिली (छोटे परिवार) की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

जनसंख्या के मामले में टॉप जिले

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi): सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, यह 28.7 लाख निवासियों के साथ दिल्ली का सबसे अधिक आबादी वाला जिला बनकर उभरा है।
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली (South West Delhi): 25 लाख की आबादी के साथ यह जिला दूसरे नंबर पर है।
  • पश्चिमी दिल्ली (West Delhi): यहां की आबादी 24.4 लाख दर्ज हुई है, जनसंख्या के मामले में यह जिला तीसरे नंबर पर
  • है।
  • खास बात ये है कि दक्षिण पश्चिमी, उत्तर पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली, इन तीन जिलों को मिला दिया जाए तो राजधानी की लगभग 34% आबादी इन्हीं क्षेत्रों में रहती है।

दिल्ली के अन्य प्रमुख जिलों की आबादी:

  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 22.7 लाख
  • पूर्वी दिल्ली- 21.6 लाख
  • दक्षिणी दिल्ली- 20.5 लाख
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 19.1 लाख
  • नई दिल्ली- 2.4 लाख

दिल्ली का सबसे कम आबादी वाला जिला

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सबसे कम आबादी वाला जिला नई दिल्ली है। वीआईपी और प्रशासनिक इलाके वाले इस जिले में सबसे कम बदलाव और सबसे कम भीड़ देखी गई है। यहां पर जनसंख्या 2.4 लाख दर्ज की गई। सबसे कम घरों और परिवारों वाला जिला भी नई दिल्ली है, यहां केवल 63,050 परिवार रहते हैं और मकानों की संख्या भी लगभग 1 लाख ही है।

मकानों और परिवारों के मामले में कौन-सा जिला आगे?

भले ही आबादी के मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली नंबर वन पर हो, लेकिन परिवारों और मकानों की संख्या के मामले में दक्षिण पश्चिमी दिल्ली नंबर टॉप है। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में सबसे अधिक 6.2 लाख परिवार रहते हैं। इसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में परिवारों की संख्या 6.1 लाख और पश्चिमी दिल्ली में 5.9 लाख है। वहीं सबसे ज्यादा मकान (Census Houses) भी दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 8.2 लाख जनगणना दर्ज हुए हैं, जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 8 लाख और पश्चिमी दिल्ली में 8 लाख से कुछ अधिक मकान हैं। इसके अलावा आउटर नॉर्थ दिल्ली में 7.2 लाख मकान हैं।

अस्थायी है जनसंख्या के आंकड़े

हालांकि जनगणना अधिकारियों ने साफ कहा है कि ये आंकड़े अभी अस्थायी हैं। अंतिम जनसंख्या आंकड़े फरवरी 2027 में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद जारी होंगे। इसके बावजूद शुरुआती आंकड़े यह संकेत जरूर दे रहे हैं कि दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ रही है और शहर पर बुनियादी सुविधाओं, मकान, परिवहन और संसाधनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें