शहर

दिल्ली के लोगों को होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, कैबिनेट ने पास किया फंड

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी। दिल्ली में रहने परिवारों को होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त सिलेंडर के लिए 242 करोड़ रुपये का फंड दिल्ली कैबिनेट में पास हो गया है। अब होली और दिवाली के अवसर पर राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानी 853 रुपये सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मुफ्त सिलेंडर की घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी। दिल्ली में रहने परिवारों को होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त सिलेंडर के लिए 242 करोड़ रुपये का फंड दिल्ली कैबिनेट में पास हो गया है। होली और दिवाली के अवसर पर राशन कार्ड होल्डर्स को सिलेंडर का पैसा यानी 853 रुपये सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

यही नहीं जिन लोगों के घरों में पाइपलाइन से गैस आती है, उन्हें भी इन दोनों ही अवसरों पर 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का लाभ आगामी मार्च में आने वाले होली के त्योहार से ही लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली में इस होली के त्योहार पर राशनकार्ड धारकों के परिवारों को एक-एक सिलेंडर की वैल्यू यानी 853 रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। यही नहीं उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, 'जो लोग सिलेंडर इस्तेमाल नहीं करके पाइपलाइन से गैस ले रहे हैं, उनके अकाउंट में भी 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।'

उन्होंने कहा, मैं दिल्ली के अपने परिवारों को बधाई देती हूं और विश्वास दिलाती हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उनसे जो कहा है, उन सब वादों को हम पूरा करेंगे। एक-एक करके सारे हमारे संकल्प पूरे किए जाएंगे। यह एक बहुत बड़ी सुविधा है, परिवारों के लिए खुशी का अवसर है। विशेष रूप से उन वर्गों के लिए खुशी की बात है, जिनके लिए यह बहुत बड़ी मदद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल होली से पहले हम अपने सभी राशनकार्ड धारकों को सिलेंडर की कीमत डीबीटी के माध्यम से दे देंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में साढ़े 17 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article