चण्डीगढ़

Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: चंडीगढ़ के इन नाइट क्‍लबों में लाइव बैंड परफॉर्मेंस के बीच करें प्रपोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 02:16 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इस वीक को खास बनाने के लिए चंडीगढ़ के क्‍लबों द्वारा खास इंतजाम किए गए हैं। ज्‍यादातर क्‍लबों में इस पूरे सप्‍ताह लाइव बैंड परफार्मेंस होंगे। इन क्‍लबों में अपने पार्टनर के साथ पहुंचकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

Image

चंडीगढ़ के क्‍लबों में ले लाइव बैंड परफार्मेंस का मजा

KEY HIGHLIGHTS
  • क्‍लबों में पूरे सप्‍ताह होगा लाइव बैंड परफार्मेंस
  • शाम 9 से रात 12 बजे तक चलेगा लाइव म्‍यूजिक
  • परफार्मेंस देखने के लिए कपल्‍स और सिंगल का अलग रेट


Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: हर प्रेमी जोड़ों के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है। आज रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इस वीक का हर कपल्‍स बेसब्री से इंतजार करता है। वैलेंटाइन डे शुरू होते ही आबो-हवा में इश्क और प्‍यार घुला जाता है, इसलिए फरवरी माह को ‘माह-ए-मोहब्बत’ भी कहा जाता है। युवाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर अलग क्रेज होता है। वैलेंटाइन के प्रप्रोज डे को युवा अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस दिन अपने लव वन को प्रपोज करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ के क्‍लब आपके इस दिन को खास बना देंगे।

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए चंडीगढ़ के क्‍लब लाइव बैंड परफार्मेंस देंगे। कल भी कई क्‍लबों में इस तरह का परफार्मेंस होगा, जहां आप अपने पार्टनर को रोमांटिक म्‍यूजिक के साथ प्रपोज कर सकते हैं। शहर के ज्यादातर क्लबों ने वैलेंटाइन डे की अलग-अलग तरह की खास तैयारी की है। क्‍लबों में लाइव परफार्मेंस के लिए रात नौ बजे तक ही एंट्री होगी। इसके लिए सभी क्लबों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर रेट और नियम-शर्तें की डिटेल दे रखी है। इन सेलिब्रेशन में जाने के लिए सिंगल और कपल एंट्री की अलग-अलग एंट्री फीस रहेगी।

यहां पर होंगे लाइव बैंड परफार्मेंस

चंडीगढ़ की नाइट लाइफ मध्यमार्ग स्थित सेक्टर-9 और सेक्टर 26 में दिखती है। यहीं पर शहर के सबसे ज्यादा क्लब मौजूद हैं। इनमें से ज्‍यादातर क्लबों में पूरे सप्‍ताह अलग-अलग थीम पर नाइट पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इन क्लबों में रात नौ से पार्टी शुरू होगी और 12 बजे तक लाइव बैंड परफार्मेंस करेंगे। यहां के बूम बॉक्स, चेयर्स और काऊ ब्वॉय में वेलेंटाइन-डे पर डांस पार्टी के अलावा पंजाबी डीजे और सिंग लाइव म्यूजिक परफार्मेस करेंगे। इसी तरह सेक्टर-26 में मौजूद प्रेंकस्टर्स, मॉब, बीच एंड ब्रयू, हार्ड रॉक कैफे और कल्चर में लाइव बैंड परफार्मेंस देंगे। इन सभी जगहों पर कपल्‍स के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां पर आप म्‍यूजिक का मजा लेने के साथ अपने पार्टनर को अपने दिल का हाल सुना सकते हैं। हालांकि ध्‍यान रखें कि, अगर नाइट को यादगार बनाना है तो इन क्‍लबों में समय पर पहुंच जाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article