Valentine Week 2023: चंडीगढ़ का नाम सुनते ही दिल और दिमाग में लजीज पंजाबी खानों की महक और स्वाद घूमने लगता है। चंडीगढ़ जिस तरह से प्राकृति रूप से बहुत ही समृद्धि है, उसे तरह यह शहर खाने के मामले में भी दूसरे शहरों से काफी आगे है। यहां पर आपको देश-दुनिया का हर जायका मिल जाएगा। यहां पर टॉप ब्रांड रेस्टोरेंट की भरमार है, लेकिन जो मजा यहां के स्ट्रीट फूड्स का है, वह कहीं और नहीं मिलता है। यहां का मसालेदार बटर चिकन, छोले-भठूरे, भरवां पराठे, तंदूरी कबाब, क्रीमी चाट और लस्सी का जायका आपके जीभ के साथ दिल के गहराईयों में भी उतर जाएगा। इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर के साथ चंडीगढ़ के कुछ खास स्ट्रीट फूड्स का स्वाद ले सकते हैं।
चण्डीगढ़
Valentine Week 2023: चंडीगढ़ की इन मार्केट में स्वाद का भरमार, आपके वैलेंटाइन को बना देगा खास
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 10, 2023, 06:55 PM IST
Valentine Week 2023: चंडीगढ़ खानपान के मामले में बेहद समृद्धि शहर है। यहां पर आपको लजीज पंजाबी खानों के कई जायके मिल जाएंगे। यहां के मसालेदार खाने आपके जीभ से होते हुए सीधे दिल के गहराईयों में उतरते हैं। इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेना न भूलें।
दही भल्ले और पपड़ी लाजवाब
KEY HIGHLIGHTS
- चंडीगढ़ खानपान के मामले में बेहद समृद्धि
- मसालेदार पंजाबी खाने उतर जाते हैं सीधे दिल में
- छोले भटूरे के साथ मीठी और मसालेदार लस्सी जबरदस्त
