शहर

Unnav News: NH 31 पर चलती बस में लगी भीषण आग, 65 से ज्यादा यात्रियों ने भागकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में NH-31 पर आज सुबह एक चलती बस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 65 से ज्यादा श्रमिकों ने शीशे तोड़कर जान बचाई।

Unnav News: गर्मियों का मौसम आते ही जगह-जगह से आग की घटनाएं सामने आने लगती हैं। खासतौर पर चलती गाड़ियों (कार, बस) में आग की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामने आई। यहां नेशनल हाईवे पर 65 से ज्यादा श्रमिकों से भरी एक चलती बस (Moving Bus Fire) में अचानक आग लग गई।

चलती निजी बस के आग का गोला बनते ही वहां अफरातफरी मच गई। यह घटना नेशनल हाईवे 31 पर अचलगंज थाना क्षेत्र के पच्चोड़ा सराय गांव के सामने उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर हुई। जहां बस उन्नाव दही औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को लेकर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगते ही कुछ ही पलों में ड्राइवर केबिन आग का गोला बन गया।

बस के शीशे तोड़कर बचाई जान

बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही इसमें सवार 65 से ज्यादा श्रमिकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने बस के शीशे तोड़े और वहां से कूदे और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पास में ही मौजूद है सीएनजी पंप

उन्नाव में जहां पर बस में आग लगी उस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर CNG पंप है। डर था कि कहीं बस में लगी भयंकर आग की चपेट में में CNG पंप भी न आ जाए। हालांकि, आग CNG पंप तक नहीं फैली।

बस में आग लगने की इस घटना से उन्नाव की तरफ नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। करीब एक घंटे तक वहां दमकल विभाग का कोई वाहन नहीं पहुंचा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article