शहर

कल का पावरकट (Power Cut 29 April 2026): केशवपुरम, NFC, छत्तरपुर, कालकाजी सहित इन इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule April 29, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 29 अप्रैल को घंटों तक बिजली गुल रहेगी। Power Outage लोगों की मुसीबत बढ़ाने वाला साबित होगा। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में बुधवार को कई घंटो तक बिजली गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule April 29, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन के समय तेज धूप के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में एसी, कूलर और पंखे के बिना कुछ पल भी बैठना किसी सजा से कम नहीं है। यही कारण है कि दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल के महीने में पहली बार राजधानी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 7 हजार मेगावाट को पार कर गई, जो 7078 थी। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL का दावा है कि बढ़ती गर्मी और बढ़ती मांग के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। इस बीच कल यानी बुधवार 29 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की योजना बनाई गई है। अलग-अलग कारणों से दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को चार घंटे तक का पावर कट रहेगा। जिन इलाकों में कल बिजली गुल रहेगी, उन इलाकों की पूरी लिस्ट यहां है -

पालम क्षेत्र में 1 बजे तक बिजली की कटौती होगी

दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई कई प्रमुख इलाकों में बुधवार 29 अप्रैल को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। अलकनंदा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी एक्सटेंशन, कालकाजी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर 12:04 से 12:19 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जबकि पालम क्षेत्र में राज नगर और सीतापुरी के ब्लॉकों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

निजामुद्दीन और NFC में बिजली कटौती

निजामुद्दीन क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव के चलते प्रगति विहार और भगवान नगर फेज-2 में लगभग दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NFC) और जामिया नगर के मुजीब बाग इलाके में भी ट्रांसफॉर्मर में तेल रिसाव के कारण लगभग 40 मिनट की बिजली कटौती होगी।

29th April Power cut.

बिजली कटौती के लिए रहें तैयार

यहां सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बत्ती गुल रहेगी

दक्षिण दिल्ली के हौज खास और छतरपुर क्षेत्रों के लोग बुधवार 29 अप्रैल को लंबी अवधि की बिजली कटौती झेलने को तैयार रहें। बेर सराय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और छतरपुर, राजपुर खुर्द व अंबेडकर कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। मोहन गार्डन और रजापुर खुर्द में भी इसी समयावधि में ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
ALAKNANDA12:04-12:19LT ACB-LOW HEIGHTGOVINDPURI EXTENSION GOVINDPURI KALKAJI,
PALAM12:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK J RAJ NAGAR 2 RAJ NAGAR,
NIZAMUDDIN11:04-13:04TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEPRAGATI VIHAR,
MOHAN GARDEN11:04-13:04HVDS-HVDS TRANSFORMERBLOCK N 2 MOHAN GARDEN RAZAPUR KHURD,
NEW FRIENDS COLONY11:04-11:44TRANSFORMER-OIL LEAKAGEMUJEEB BAGH JAMIA NAGAR OKHLA,
HAUZ KHAS11:00-13:00LT CIRCUIT-MAINTENANCEBEER SARAI,
CHHATARPUR11:00-15:0011KV FEEDER-MAINTENANCEPOCKET D DR AMBEDKAR COLONY CHHATARPUR,DR AMBEDKAR COLONY CHHATARPUR,CHHATARPUR,RAJPUR KHURD VILLAGE CHHATARPUR,
PALAM11:00-13:00TRANSFORMER-LOAD BALANCINGBLOCK H SITAPURI PART 2 SITAPURI,
NIZAMUDDIN11:00-13:0011KV FEEDER-MAINTENANCEBHAGAWAN NAGAR PHASE 2 SUNLIGHT COLONY,
PALAM10:00-11:30TRANSFORMER-LOAD BALANCINGBLOCK A RAJ NAGAR 1 RAJ NAGAR,
JAFFARPUR10:00-10:29TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCERAWTA VILLAGE,

केशवपुरम, बादली में बिजली नहीं आएगी

पश्चिमी दिल्ली के जाफरपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे के आसपास आधे घंटे की बिजली कटौती निर्धारित की गई है। वहीं Tata Power DDL के तहत उत्तरी दिल्ली के बवाना, बादली और केशवपुरम इलाकों में भी बिजली कटौती होगी। बवाना के सेक्टर-1 के एफ ब्लॉक में सुबह 6:30 से 9 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। बादली के समयपुर इलाके में प्रोजेक्ट कार्य के चलते सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। केशवपुरम के बी-ब्लॉक में मीटरिंग कार्य के चलते सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLBAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE29.04.26 06:3029.04.26 09:00PART OF F BLK SEC 13
TATA POWER - DDLBAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE29.04.26 06:3029.04.26 09:00PART OF F BLK SEC 13
TATA POWER - DDLBADLI507PROJECT WORK29.04.26 08:0029.04.26 09:30PART OF SAMAYPUR1
TATA POWER - DDLKESAHAVPURAM509METERING WORK29.04.26 09:0029.04.26 12:00PART OF B-BLK WPIA B-3 SIDE3
TATA POWER - DDLBADLI507PROJECT WORK29.04.26 09:3029.04.26 11:30PART OF SAMAYPUR2

बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक यह सभी कटौतियां जरूरी रखरखाव, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, लोड बैलेंसिंग और नई लाइन बिछाने के कार्यों के चलते की जा रही हैं। बिजली वितरण कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी इंतजाम कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article