शहर

Bihar News: पेट्रोल बचाने के लिए CM सम्राट चौधरी ने WFH, बस-मेट्रो के इस्तेमाल की अपील की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आज ईंधन बचत के लिए सरकारी कारकेड घटाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे के साथ ही वर्क फ्रॉम होम पर जोर दिया।

Image

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेट्रोल बचाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील के बाद आज प्रदेशवासियों के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया गया है।

मेट्रो-बस से सफर करें लोग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार में अपने मंत्रियों, निगम बोर्ड के माननीय अध्यक्ष गण एवं सदस्य गणों, सभी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रम में आने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की आम जनता से भी मेट्रो, बस, ऑटो या किसी अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर देने का आग्रह किया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार की कॉन्फ्रेंस और सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाली कैंटीनों में पाम ऑयल के कम से कम इस्तेमाल के भी निर्देश दिए गए हैं।

वर्क फ्रॉम होने की सलाह

सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम (WFH) की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। यही नहीं हफ्ते में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का भी आग्रह किया गया है। यानी उस एक दिन कोई भी किसी प्रकार की गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेगा।

कार-पूलिंग का इस्तेमाल करें - पीएम मोदी

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि वह पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस का संयमित इस्तेमाल करें। उन्होंने जनता से मेट्रो रेल के साथ ही अन्य सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने और कार-पूलिंग का भी सुझाव दिया है।

पीएम की WFH की अपील

पीएम मोदी ने जनता से कोविड-काल में अपनाए गए उपायों को फिर से अपनाने की अपील की है। इसमें रिमोट वर्क, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग के साथ ही यात्रा कम करने का सुझाव दिया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि सामान पहुंचाने के लिए ट्रकों के इस्तेमाल की बजाय रेलवे का इस्तेमाल करें।

ईवी का इस्तेमाल करें

पीएम ने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के साथ ही सिंचाई के लिए सोलर पावर पंप का इस्तेमाल करने की भी अपील की है। इन सब उपायों से आपका और देश का पैसा बचेगा। पेट्रोलियम उत्पादों और सोने आदि पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article