Valentine Day 2023: मध्य प्रदेश में सबसे खूबसूरत कई धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक टूरिस्ट प्लेस मौजूद है। जहां साल भर हजारों पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें से एक है माहेश्वर, जहां आपको प्राचीन इतिहास समेत नर्मदा के तट पर बसे इस खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस का निहारने का मौका मिलेगा।
इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस की सैर करने के बारे में सोच रहे हैं तो भोपाल के नजदीक माहेश्वर आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। इसे एमपी का वाराणसी भी कहा जाता है। यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें मौजूद हैं। माहेश्वर की भोपाल से 287 किमी की दूरी है। जबकि इंदौर से महज 92 किमी दूर है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर है।
