भोपाल

Malwa News: आगर मालवा में तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी।

Image

मालवा में नदी में डूबे 3 बच्चे

आगर मालवा: आगर मालवा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दो भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। नलखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चल्दा गांव में हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी और अंतिम संस्कार के बाद कुछ महिलाएं लखुंदर नदी में स्नान करने गई थीं। उन्होंने कहा कि ये तीन बच्चे भी उनके साथ थे, जब महिलाएं स्नान कर घाट पर लौटीं तो बच्चों को गायब पाया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि बाद में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के कर्मियों ने बच्चों के शव बाहर निकाले।बच्चों की उम्र सात और आठ वर्ष थी।

(इनपुट भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article