रायपुर

Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला इलाका, कई लोगों के उड़े चीथड़े, मौतों से मचा हाहाकार

Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों के मरने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

बोरसी बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट

Photo : Twitter

Barood Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों के मरने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के 3 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ब्लास्ट इतना भयानक था कि दूर तक चिंगारियां उठती दिखाई दीं। फिलहाल, घायलों को रायपुर मेकाहारा और एम्स रेफर किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 8 से 10 हो सकती है। हालांकि, अभी कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाके बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना पर रायपुर समेत दुर्ग से दमकल की गाड़ियां और एसडीआरए की रेस्क्यू टीम के 20 सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

फैक्ट्री में थे 100 कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान फैक्ट्री में करीब 100 लोग कर्मचारी मौजूद थे। चश्मदीदों के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद इलाके में धुएं का गुबार पूरे इलाके में छा गया। काले धुए के गुबार से थोड़ी देर के लिए आसमान काला नजर आया। ब्लास्ट की आवाज से पूरे इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के आसपास रह लोगों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया।

अधिकारी कह रहे ये बात

फिलहाल, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास स्थित फैक्टरी में हुई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में अब तक छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article