भोपाल

नवरात्रि गरबा विशेष: एमपी के इंदौर में दो साल बाद लौटी रौनक, गरबा की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में मची धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 02:58 PM IST

MP News: करीब दो साल बाद इंदौर में नवरात्रि उत्सव होने जा रहा है। अपने- अपने इलाकों में सजने वाले पंडालों में गरबा खेलने के लिए युवक व युवतियां मार्केट में डांडिया के लिए ड्रेसें बुक करवा रहे हैं। शहर में 500 से भी ज्यादा माता रानी के पंडाल सजेंगे।

Image

इंदौर में गरबा की तैयारियों में जुटे लोग (फोटो- ANI)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंदौर में भी पूरे दो साल के बाद नवरात्र में गरबा व डांडिया की रहेगी धूम
  • शहर के अलग-अलग इलाकों में 500 से भी ज्यादा माता रानी के सजेंगे पंडाल
  • गरबा खेलने के लिए युवक व युवतियां मार्केट में डांडिया के लिए करवा रहे हैं ड्रेसें बुक

Mp Navratri Garba Special: मध्य प्रदेश में इस बार नवरात्री पर गरबा की धूम होगी। हालांकि एमपी के इंदौर में नवरात्रा उत्सव कल यानी कि, सोमवार से आरंभ होगा। मगर इसे लेकर कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे हैं। नवरात्रि के मौके पर होने वाला गरबा भी इस बार खास होगा। बता दें कि गत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते सब कुछ बेपटरी हो गया था।

अब जब सब कुछ अनलॉक हुआ है तो उत्सवों व त्योहारों की खुशी लोगों के चेहरों पर फिर से दिखने लगी है। इंदौर में भी पूरे दो साल के बाद नवरात्र में गरबा व डांडिया की धूम रहेगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में 500 से भी ज्यादा माता रानी के पंडाल सजेंगे। लोगों में गरबा और डांडिया खेलने के लिए खासा उत्साह है। जिसके कारण शहर के बाजारों में भी गरबा पोशाकों से दुकानें सजी हैं। युवतियां गरबा में पार्टीसिपेट करने को लेकर दुकानों से अपनी पसंद की ड्रेसेज खरीद रही है।

4 अक्टूबर तक रहेगी पंडालों में गरबा की धूम

कोविड काल के दो साल बाद इंदौर में नवरात्रि उत्सव होने जा रहा है। अपने- अपने इलाकों में सजने वाले पंडालों में गरबा खेलने के लिए युवक व युवतियां मार्केट में डांडिया के लिए ड्रेसें बुक करवा रहे हैं। हालांकि आज अंतिम दिन है। इसके बाद सोमवार शाम से डीजे पर मां के भजनों सहित गरबा के गीतों का शोर गुंजने लगेगा। जिस पर युवक व युवतियां थिरकेंगे। इसे लेकर उत्साह से लबरेज बाजर में शॉपिंग कर रही युवतियों के मुताबिक इस बार नवरात्रि को लेकर वे एक्साइटेड हैं। कोविड से मुक्ति मिली है तो मन में अपार खुशी है। युवतियों के मुताबिक बाजार में गरबा व डांडिया की ड्रेसों का भी नया क्लेकशन आया है। ड्रेसों के डिजाइन भी अच्छे हैं। इधर, 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले गरबा उत्सव को लेकर शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article