भोपाल

Morena News: मुरैना में भरभरा कर गिरा रेलवे ब्रिज, पांच मजदूरों की हालत गंभीर

मुरैना में अंग्रेजों के जमाने के एक पुल गिर जाने से पांच मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

Image

मुरैना में पुल गिरा।

Photo : Twitter

Railway Bridge Collapse in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना में मंगलवार को एक रेलवे पुल गिर गया। पुल के गिरने से पांच मजदूर चपेट में आ गए। पांचों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पुल अंग्रेजों के जमाने में बना था और इसे तोड़ने का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में पांच मजदूर घायल

जानकारी के अनुसार, नैरोगेज रेलवे पुल का निर्माण अंग्रेज के समय में हुआ था और इसे तोड़ने के दौरान पांच मजदूर 50 फीट नीचे गिर गए, जिसमें वे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती चल रहा है। फिलहाल पांचों की हालत गंभीर है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

लोहा निकालने का चल रहा था काम

बता दें कि जौरा थाना के सिकरौदा गांव के पास स्थित क्वारी नदी पर इस पुल का निर्माण हुआ था और इसमें से लोहा निकालने का काम चल रहा था। मजदूर गैस कटर के जरिए लोहा निकाल रहे थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article