भोपाल

MP में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा मिनी ट्रक, कानपुर के 4 मजदूरों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2024, 01:02 PM IST

कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक मध्य प्रदेश के गुना में हादसे का शिकार हो गया। यह ट्रक गुना में अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Image

गुना में पुलिया से नीचे गिरा मिनी ट्रक

Guna Road Accident: मध्य प्रदेश के गुना में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह म्याना पुलिस थाना क्षेत्र में कानपुर से कर्नाटक की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुलिया से नीचे जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

काम के सिलसिले कर्नाटक जा रहे थे मजदूर

इस हादसे में विष्णु, मीर, विकास और रणवीर सिंह की मौत हुई है। वहीं ट्रक के चालक और क्लीनर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल मे इलाज जारी है। मजदूर उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। म्याना थाने के प्रभारी संजीव मावई के मुताबिक, जिस ट्रक का हादसा हुआ है, उसमें 6 मजदूरों के अलावा चालक और क्लीनर भी थे। इनमें से चार की मौत हुई है। बताया गया है कि इस ट्रक से मजदूर काम के सिलसिले में कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे। इस ट्रक में मजदूरों का सारा सामान और मोटरसाइकिल भी रखी हुई थी।

सामान के नीचे दबे लोग

हादसे के शिकार हुए मजदूरों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि सुबह का समय था और चालक को नींद आ गई होगी। उसी के चलते ट्रक अनियंत्रित हुआ और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सामान के नीचे लोग दब गए। इन सभी को मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई