भोपाल

MP में 41 डॉक्टरों और ऑफिसर का ट्रांसफर: भोपाल के नए CMHO बने डॉ. मनीष शर्मा

मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 41 चिकित्सकों, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) भी शामिल हैं। यह तबादला सामान्य प्रशासन विभाग की 2025 की तबादला नीति के तहत किया गया है।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 41 चिकित्सकों, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नीति के तहत शनिवार रात को जारी किया गया। नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के रूप में डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल में नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वे ग्वालियर में प्रभारी उप संचालक के पद पर कार्यरत थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि भोपाल के CMHO के रूप में उनकी प्राथमिकता कोविड-19 के प्रसार को रोकने की दिशा में काम करना होगा। वर्तमान CMHO, डॉ. प्रभाकर तिवारी को अब वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कोविड-19 के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देश में बढ़ रहा कोरोना

देश में पिछले 48 घंटे में कोविड-19 के 769 नये मामले सामने आए, जिसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। मंत्रालय के अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है और सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,133 है और पिछले 24 घंटों में छह और संक्रमितों की मौतें हुई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article