भोपाल

Bhopal: स्कूल बसों पर RTO की कार्रवाई; बिना परमिट-फिटनेस के चल रहीं 5 बसें जब्त

स्कूल बसों में अनियमितताओं के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) भोपाल ने बुधवार को एक बार फिर कड़ा कदम उठाया। गुरुवार को नर्मदापुरम रोड पर आयोजित विशेष चेकिंग अभियान के दौरान माउंट कार्मल और केएम कॉन्वेंट स्कूल सहित कई स्कूल बसों की गहन जांच की गई।

Image

स्कूली बसों पर हुई कार्रवाई (AI Generated)

Bhopal News: भोपाल में स्कूल बसों की अनियमितताओं पर लगाम कसते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने गुरुवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नर्मदापुरम रोड पर हुए इस निरीक्षण में माउंट कार्मेल और केएम कॉन्वेंट स्कूल सहित कई निजी स्कूलों की बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर आरटीओ ने पांच बसों को जब्त कर लिया, जिनके पास न तो वैध परमिट था और न ही फिटनेस सर्टिफिकेट।

इसके अतिरिक्त, तीन और बसों पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) और वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दस्तावेजों की गहन जांच के दौरान जिन वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं, उन पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

आरटीओ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में परिवहन विभाग और भी अधिक सख्त रवैया अपनाएगा और नियमित जांच अभियान चलाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 13 दिनों के भीतर विभाग ने कुल 15 स्कूल बसों पर कार्रवाई की है, जिनके पास जरूरी वैध दस्तावेज नहीं थे। यह अभियान अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रावधानों का पालन अनिवार्य है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!