Oct 10, 2026
भारत में राष्ट्रपति शासन देश की संवैधानिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Credit: iStock
जब किसी राज्य में सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम करने में असमर्थ हो जाती है, तो कुछ परिस्थितियों में वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।
Credit: iStock
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार किस वर्ष राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
Credit: iStock
अक्सर ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं बता पाए हैं।
Credit: iStock
बता दें भारत में राष्ट्रपति शासन पहली बार 20 जून 1951 को पंजाब राज्य में लागू किया गया था। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाया गया था।
Credit: iStock
यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे पहला राष्ट्रपति शासन था। खास बात यह थी कि उस समय कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत था।
Credit: iStock
लेकिन मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव और उनके प्रतिद्वंद्वी भीम सेन सच्चर के बीच आंतरिक गुटबाजी इतनी बढ़ गई कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को हस्तक्षेप करना पड़ा।
Credit: iStock
नेहरू के निर्देश पर भार्गव ने इस्तीफा दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। राष्ट्रपति शासन 302 दिन तक चला था।
Credit: iStock
इस प्रावधान के अनुसार यदि किसी राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार चलाना संभव नहीं रह जाता तो राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स