भोपाल

भोपाल: अच्छी खबर! होली के मौके पर रेलवे का पैसेंजर्स को तोहफा, 3 मार्च से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 01:02 PM IST

Bhopal: दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 13 मार्च के बीच चलेगी। रेलवे के मुताबिक होली पर्व पर राजधानी भोपाल से यूपी जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रहती है। जिसके चलते ट्रेन पैसेंजर्स को सीट मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि, इस बार होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को लेकर 20 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

Image

भोपाल से रेलवे चलाएगा 3 मार्च से स्पेशल टेन (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 13 मार्च के बीच चलेगी
  • इन स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे
  • इनका फायदा यूपी, बिहार, राजस्थान व एमपी के कई शहरों के लोगों को मिलेगा

Bhopal: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ये दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 13 मार्च के बीच चलेगी। रेलवे के मुताबिक होली पर्व पर राजधानी भोपाल से यूपी जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रहती है। जिसके चलते ट्रेन पैसेंजर्स को सीट मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि, इस बार होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को लेकर 20 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सीधा फायदा यूपी, बिहार, राजस्थान व एमपी के कई शहरों के लोगों को मिलेगा।

इन्हें मिलेगा फायदा

रेलवे के मुताबिक, इन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन के चलने पर इसका सीधा फायदा एमपी के कई शहरों में यूपी और बहार के रहने वाले कामगारों को मिलेगा। होली पर्व पर अपने घरों को जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। अब ये विशेष ट्रेन चलने से पैसेंजर्स को आसानी से सीटें मिल सकेंगी। वहीं होली के त्योहर पर अन्य रेलों में बढ़ने वाली भीड़ पर भी इसका असर पड़ेगा। अब उनमें भीड़ का दबाव कम होगा। 3 से 13 मार्च तक ये ट्रेनें दो - दो फेरे लगाएंगी, जिसके चलते यूपी और बिहार जाने वाले लोगों को त्योहार पर घर लौटने व वापस आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा राजस्थान के कई जिलों समेत एमपी के कई शहरों के पैसेंजर्स को भी अब रेल में सफर करने में आसानी होगी।

ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या- 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस 3 एवं 10 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से रात्रि 8ः55 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन प्रातः 7ः25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स -गोरखपुर 5 एवं 12 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल्स स्टेशन से दोपहर 12ः45 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन दोपहर को 12ः30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे। इनकी पूरी जानकारी रेलवे के अधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें