भोपाल

Bhopal Accident: छात्रों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, पीछे के टायर हुए अलग; कई स्डूटेंड्स घायल

भोपाल में रायसेन रोड पर एक कॉलेज बस को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण बस के पीछे के दोनों टायर निकल गए और बस असंतुलित हो गई। इस हादसे में घायल हुए 5 स्टूडेंट्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

फाइल फोटो

Bhopal Bus Accident: भोपाल में एक कॉलेज बस हादसे का शिकार हो गई। रायसेन रोड पर बस को एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चलती बस के पीछे के दोनों टायर निकल गए। जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे के कारण बस में सवार कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में सवार थे 16 छात्र

यह हादसा बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बस में 16 स्टूडेंट्स सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसे में तेजी से कंपन होने के बाद जोरदार आवाज आई और बस के टायर अलग हो गए। जिस कारण कई छात्र अपनी सीट से उछलकर गिर गए। इस हादसे के बाद 5 घायलों को तुरंत अयोध्या नगर स्थित एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस बस में हादसा हुआ यह महाराष्ट्र पासिंग (MH34AB8055) की थी।

डीन ने बताया सभी बच्चे सुरक्षित

यूनिवर्सिटी के डीन ने बताया बस को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी। जिस कारण बस के पीछे के दोनों टायर अलग हो गए। इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article