आगरा

छात्रा के साथ 4 माह तक हैवानियत, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते रहे दरिंदे; विरोध करने पर किया ये काम...

मथुरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 आरोपियों ने एक छात्रा को 4 महीने तक अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। आरोपी युवकों ने 4 महीने पहले छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर 4 महीने तक रेप करते रहे। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : BCCL

Mathura Crime: मथुरा में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा 4 महीने पहले अपने पिता को खेत में खाना देने के लिए गई थी। इसी दौरान 5 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी युवक ने 4 महीने तक छात्रा को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद छात्रा के चाचा ने 5 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

युवती को बहाने से ले गए कोठरी

यह मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र स्थित एक गांव है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि चार महीने पहले शाम के करीब 5 बजे छात्रा पिता को खाना देने के लिए गई थी। लेकिन जब उसे पिता नहीं मिले तो उन्हें खोजने लगी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां आए और युवती को बताया कि उसके पिता खेत पर बनी कोठरी पर बैठे हैं। युवती के वहां जाने पर पहले से 4 युवक नशा करते हुए मिले। आरोपियों ने तुरंत दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपियों ने उसे धमकाकर चार महीने तक रेप किया।

आरोपियों ने युवती को 13 मई को फिर से खेत पर बुलाया। जब युवती ने मना किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दी। 16 मई की दोपहर को छात्रा के परिजनों को वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास तहरीर दर्ज कराई और वीडियो भी दी। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पांच आरोपियों पुष्पेंद्र, सूरज निवासी चांदपुर कलां, कपिल, आकाश और लवकुश निवासी मकरंदगढ़ी थाना नौहझील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article