शहर

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा के मामले में लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ के छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Image

सांकेतिक फोटो

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के अंदर सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक छात्र ने कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डाली, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, कागजात फेंके और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। गिरफ्तार हुए छात्रों में 24 वर्षीय प्रबल प्रताप सिंह और 23 वर्षीय चंद्रभान शामिल हैं।

10 जुलाई को कोर्ट नंबर-13 में हुई थी घटना

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 जुलाई 2026 का है। घटना सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-13 में हुई, जहां SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम यूपी राज्य) की सुनवाई चल रही थी। पुलिस के अनुसार लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) खुद याचिकाकर्ता (Petitioner-in-Person) के रूप में पेश हुए थे। आरोप है कि उन्होंने सुनवाई के दौरान जानबूझकर अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने कोर्ट में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तथा कोर्ट रूम के अंदर कागजात फेंककर हंगामा किया।

सुरक्षा कर्मियों से भी की धक्का-मुक्की

जब सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें शांत कराने और अदालत की मर्यादा बनाए रखने का प्रयास किया, तब आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ बल प्रयोग किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा स्टाफ की शिकायत पर दिल्ली के तिलक मार्ग थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दो कानून छात्र गिरफ्तार

  • प्रबल प्रताप सिंह (24)- लखनऊ यूनिवर्सिटी के तीसरे वर्ष के छात्र।
  • चंद्रभान (23) - लखनऊ विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के छात्र।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!