एजुकेशन

UTET 2026: उत्तराखंड टीईटी के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कब होगा एग्जाम और क्या है आवेदन प्रक्रिया

UTET 2026 Registration begins: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 29 सितंबर को परीक्षा होगी, जानें फीस और जरूरी नियम के बारे में। उम्मीदवार 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

UTET 2026

UTET 2026 Registration Begins: उत्तराखंड के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (एप्लीकेशन फॉर्म) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) या जूनियर (कक्षा 6 से 8) स्तर का शिक्षक बनने की योग्यता रखते हैं, तो बिना देरी किए अपना फॉर्म भर लें।

डायरी में नोट कर लें ये जरूरी तारीखें
अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 3 अगस्त 2026
फीस जमा करने का अंतिम मौका: 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
गलती सुधारने का मौका: 8 अगस्त 2026 तक
परीक्षा की तारीख : 29 सितंबर 2026 (मंगलवार)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: HPCL Apprentice Recruitment 2026: 358 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 25000 होगा स्टाइपेंड, जानें कौन कर सकता है आवेदन

परीक्षा का पैटर्न और टाइमिंग

UTET परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR शीट पर) होती है और इसमें दो पेपर होते हैं:

  • पेपर-1 (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5): परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
  • पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8): परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
(नोट: यदि आप कक्षा 1 से 8 तक के लिए पात्र होना चाहते हैं, तो आप एक ही फॉर्म में दोनों पेपर चुन सकते हैं।)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 600 जबकि दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये
  • एससी / एसटी और PwD (दिव्यांग) के लिए एक पेपर के लिए 300 जबकि दोनों पेपर के लिए 500 रुपये

क्या आपको पता है?

पहले UTET सर्टिफिकेट केवल 7 साल के लिए मान्य होता था। लेकिन राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) के नए नियमों के मुताबिक, अब यदि आप एक बार UTET पास कर लेते हैं, तो आपका यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम (आजीवन) के लिए वैलिड रहेगा। यानी आपको बार-बार पात्रता परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जरूर पढ़ें

UTET नौकरी की गारंटी नहीं है, यह सिर्फ 'गेटवे' है: कई नए छात्रों को लगता है कि UTET पास करते ही सरकारी नौकरी मिल सकती है। बोर्ड ने साफ किया है कि यह केवल एक 'पात्रता परीक्षा' (Eligibility Test) है। इसके बाद जब उत्तराखंड सरकार प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षकों की सीधी भर्ती (Super TET या मेरिट आधारित भर्ती) निकालेगी, तब आवेदन करने के लिए इस सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article