वेब सीरीज

The Alliance: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन बवाल मचाने के लिए तैयार है ये हसीना, यूजर्स बोले- अब होगा कलेश...

Kashish Kapoor To Enter In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही कशिश कपूर की एंट्री होने वाली है।

Image

'द अलायंस' में कदम रखेंगी कशिश कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kashish Kapoor To Enter In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, 'द अलायंस' की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। 'द अलायंस' (The Alliance) के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो चर्चा में बने रहते हैं। जहां कुछ दिनों पहले शो में अली गोनी और सीमा सजदेह ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'द अलायंस' में कदम रखा था। वहीं अब एक और हसीना का नाम 'द अलायंस' के लिए सामने आ चुका है। वह एक्ट्रेस इससे पहले 'स्प्लिट्जविला 15' और 'बिग बॉस 18' में धमाल मचा चुकी है। वहीं 'द अलायंस' से उसका नाम जुड़ते ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं पार्टनर से ज्यादा मिलता नहीं...' तो इस वजह से हुआ था Shivangi Joshi-Kushal Tandon का ब्रेकअप!!

'द अलायंस' (The Alliance) में कदम रखने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कशिश कपूर (Kashish Kapoor) हैं। 'द अलायंस' की गेम को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कशिश कपूर को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लेकर आ रहे हैं। डिजिटल न्यूज हब ने इस बारे में अपडेट देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "कशिश वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'द अलायंस' में कदम रखने के लिए तैयार हैं।" यूं तो अभी तक इस मामले पर कशिश कपूर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन 'द अलायंस' में उनकी एंट्री की खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: 'मुझसे गलतियां हुई हैं' सीमा सजदेह संग तलाक पर Sohail Khan का रिएक्शन

The Alliance में होगी कशिश कपूर की एंट्री

The Alliance में होगी कशिश कपूर की एंट्री

    'द अलायंस' (The Alliance) में कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की एंट्री पर एक यूजर ने लिखा, "क्या मतलब अब 'अलायंस' भी देखना पड़ेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कशिश 'द अलायंस' में कदम रख रही है। कलेश के लिए तैयार हो जाओ।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे यार इसे लॉकअप में भी आना चाहिए था।" यूजर्स के कमेंट देख कहा जा सकता है कि वे कशिश कपूर को 'द अलायंस' में देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कशिश कपूर शो में धमाल मचा पाएंगी या नहीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article