शहर

पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे बेंगलुरू में आसमान से बरसेंगी राहत की बूंदें, 5 दिन बारिश की भविष्यवाणी

Bengaluru Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega बेंगलुरु में मौसम बिगड़ने वाला है। इस सप्ताह यहां बारिश या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

Image

बेंगलुरु में बारिश के आसार

Bengaluru Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बेंगलुरु में मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। यहां पानी की हर बूंद के लिए तरस रहे लोगों के लिए आसमान से राहत की बूंदे बरसने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरू में इस सप्ताह बारिश या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

झमाझम बरसेंगे मेघ

IMD के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मई से 17 मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। वहीं 18 और 19 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। बेंगलुरु में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। मौसम बुलेटिन में बताया गया कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा इससे निचले क्षोभमंडल स्तर में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक स्थित है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र पर है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article