शहर

Banswara News: महिला के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप, 5 आरोपी पुलिस हिरासत में

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा से गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 लोगों ने एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Image

बांसवाड़ा में महिला के साथ गैंगरेप

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली गैंगरेप की घटना सामने आयी है। यहां एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। महिला का आरोप है कि 9 बदमाशों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शर्मसार करने वाली यह घटना सोमवार 22 दिसंबर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने एक रिश्तेदार (जवाई) के साथ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित महिला के रिश्तेदार के साथ मारपीट की और महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पीड़ित महिला का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल टेस्ट करवाया गया है।

FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए हैं। इस पूरे मामले की जांच डीएसपी गोपीचंद मीणा कर रहे हैं। एडिश्नल एसपी नरपत सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले की जानकारी गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें