उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना अस्पताल साल 1869 में बना। यह अस्पताल आज भी चालू है और यूपी का सबसे पुराना अस्पताल होने के साथ ही सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है।
उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने अस्पताल का नाम बलरामपुर अस्पताल है, जिसकी स्थापना साल 1869 में नवाबों के शहर लखनऊ में हुई थी। साल 2017 में अस्पताल में 10 बेड के डायलिसिस यूनिट बनाई गई।
अस्पताल का मिशन पूरी एफिसिएंसी के साथ नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए क्वालिटी हेल्थकेयर उपलब्ध कराना है। अस्पताल का डेढ़ सौ साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास इसे सबसे अलग खड़ा करता है।
देश की आजादी के बाद बलरामपुर अस्पताल को री-ऑर्गेनाइज किया गया। उस समय यहां पर सिर्फ तीन डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से एक PMS-1 और दो PMS-2 थे। तीन कंपाउंडर के साथ अस्पताल में 20 नर्सें भी थीं।
साल 1948 में इस अस्पताल में वार्ड कुली, दाई, चपरासी, माली, गार्डन कुली, चौकीदार, कहार, स्वीपर, कपड़े धोने वाला, कुक, इलेक्ट्रिशियन सहित 50 अन्य कर्मचारी भी थे।
बलरामपुर अस्पताल लखनऊ का ऐतिहासिक अस्पताल है। यह अस्पताल यूपी की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में लाल मस्जिद, बारूदखाना क्षेत्र में है। नवाबों की नगरी में बलरामपुर अस्पताल आधुनिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र है।