शहर

Ram Mandir: रामनवमी पर अयोध्या में खास तैयारी, 19 घंटे तक होंगे रामलला के दर्शन; देखें टाइमिंग

अयोध्या में रामनवमी को लेकर खास तैयारी की गई है। रामनवमी के दिन भक्त 19 घंटे से अधिक समय तक भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए टाइमिंग जारी किए गए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Twitter

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की गई है। भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसकी पूरी तैयारी की गई है। रामनवमी के दिन श्रद्धालु 11 बजे रात तक श्री रामलला मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया गया है।

रामनवमी के दिन रात्रि 11 बजे तक होंगे दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान सबसे पहले मंगला आरती होगी। इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3.30 बजे अभिषेक और श्रृंगार होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा। भोग लगाने के समय कुछ देर के लिए रामलला के दर्शन बंद होंगे और भोग लगाने का काम पूरा हो जाने के बाद भक्त रात्रि 11 बजे तक श्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Ram Mandir

भक्तों की लंबी कतार।

राम मंदिर में चार दिनों तक नहीं मिलेंगे VIP पास

तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि इस दौरान 16 से 19 अप्रैल तक सुगम दर्शन पास, वीआईपी दर्शन पास, मंगला आरती पास, श्रंगार आरती पास एवं शयन आरती पास नहीं बनेंगे। साथ ही रामनवमी के अवसर पर शयन आरती के बाद मंदिर के निकास प्वाइंट पर प्रसाद मिलेगा। तीर्थ क्षेत्र ने अपील की है कि मंदिर में आने वाले भक्त अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े बैग एवं प्रतिबंधित सामग्री आदि मंदिर से दूर सुरक्षित रखकर आएं। बता दें रामनवमी पर विशेष व्यवस्था के तहत अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में लगभग 80 से 100 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाया जाना है, जिस पर राम मंदिर में होने वाले पूजा पाठ का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक

इसके अलावा रामनवमी के अवसर पर श्री रामलला का सूर्य तिलक होना है। इसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है। रामनवमी पर रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें 12.16 बजे करीब पांच मिनट तक पड़ेगी। तीर्थ क्षेत्र ने इसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की है। यह भक्तों के लिए भी हर्षोल्लास जैसा होगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article