अध्यात्म

Ram Lala Surya Tilak First Image : रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का खुद सूर्यदेव करेंगे अभिषेक, अद्भुत होगा नजारा, देखें तस्वीरें

Ram Lalla Surya Tilak Photo: रामनवमी के दिन अयोध्या राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक होना है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यहां आप जानेंगे सूर्य तिलक कैसे किया जाता है। Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Time 12PM

Image

Ram Lalla Surya Tilak

Ram Lalla Surya Tilak pic (रामलला सूर्य तिलक फोटो): आज अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का सूर्य तिलक किया जाएगा। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजीत मुहूर्त में दिन के 12 बजे हुआ था। इस वर्ष ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए ही इस शुभ दिन पर दोपहर के ठीक 12 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। यहां आप जानेंगे सूर्य तिलक कैसे किया जाता है।

Ram Lalla Surya Tilak Orignal Photo (रामलला सूर्य तिलक फोटो)

Surya tilak

Surya tilak

Ram Ji Surya Tilak HD Photos(राम जी सूर्य तिलक)

Ram Lalla Surya Tilak pic

Ram Lalla Surya Tilak pic

रामलला का सूर्य तिलक (Ram Lalla Surya Tilak)

  • पंडित सुजीत जी महाराज ने बताया कि मन्दिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें पड़ेंगी।
  • दर्पण से 90 अंश डिग्री पर परावर्तित होकर ये किरणें एक पीतल के पाइप में जाएंगी।
  • पाइप के छोर पर एक दूसरा दर्पण लगा है। इस दर्पण से सूर्य की किरणें एक बार फिर से परावर्तित होंगी तथा पीतल की पाइप के साथ 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी।
  • फिर सूर्य किरणें लम्बवत नीचे की तरफ मुड़ेंगी।
  • किरणों के इस मार्ग पर एक के बाद एक 03 लेंस रहेंगे जिससे तीव्रता बढ़ेगी।
  • लम्बवत पाइप है। लम्बवत पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण है। बढ़ी इंटेंसिटी के साथ किरणे इस दर्पण पर आपतित होंगी तथा पुनः 90 अंश पर टर्न होंगी।
  • 90 डिग्री पर मुड़ी ये किरणें सीधे राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी।
  • इस प्रकार से भगवान राम का सूर्य तिलक सम्पूर्ण होगा।
  • दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म के समय सूर्य किरण राम लला के मस्तक व मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी।

Ram Lalla Surya Tilak Latest Photos

Ram Ji Ki Photo

Ram Ji Ki Photo

4 मिनट तक दिखेगा रामलला का सूर्य तिलक खूबसूरत नजारा

बता दें ये खूबसूरत नजारा आप पूरे 4 मिनट तक देख सकेंगे क्योंकि सूर्य की किरणें निरंतर रामलला के मुख मंडल को 4 मिनट तक प्रकाशमान करेंगी। जिस समय राम भक्त राम नवमी की पूजा कर रहे होंगे उस वक्त वे अपने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article