शहर

Aurangabad में बालू तस्करों का आतंक, सिपाही को रौंदा, जानिए पूरा मामला

औरंगाबाद से हाल ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। यह पहला मामला नहीं है। पहले भी नवंबर 2023 में बिहार के जमुई जिले में अवैध रूप से खनन की गई बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक 20 साल के पुलिस उप निरीक्षक को कुचल दिया था। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई थी-

Image

औरंगाबाद में बालू तस्करों ने सिपाही को रौंदा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद से हाल ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव का है। जड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला

कांस्टेबल को कुचल कर भागा ट्रक चालक

पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है। घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने बताया कि भोजपुर जिला निवासी उक्त आरक्षी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया।

ट्रक न रोकने पर किया ड्राइवर का पीछा

पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा, ‘यह घटना तब हुई जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला जिससे आरक्षी की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने आगे कहा ‘ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चालक की भी पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी गई है। चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है। घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पहले भी उप निरीक्षक को कुचल गया

आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर 2023 में बिहार के जमुई जिले में अवैध रूप से खनन की गई बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक 20 साल के पुलिस उप निरीक्षक को कुचल दिया था। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई थी, जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article