शहर

Mathura: सीवर में साफ-सफाई के लिए उतरे 3 मजदूर, करंट लगने से मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीवर साफ करने उतरे 2 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला बीकानेर वाला रेस्टोरेंट का है, जहां सीवर की सफाई करने उतरे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

मथुरा में सीवर साफ करने उतरे मजदूरों की मौत

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीवर साफ के लिए उतरे तीन मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीकानेर वाला रेस्टोरेंट का है, जहां सीवर की सफाई करने उतरे ती मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इस घटना से वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मज गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम पहुंचे। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। वृंदावन में एक प्रमुख रेस्तरां के सीवर टैंक में काम करने उतरे तीन कारीगरों की कथित रूप से करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मृतकों के साथियों ने कार्य स्थल पर सुरक्षा के समुचित उपाय न किए जाने और नियमों के विपरीत कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है।

सीवर में उतरे मजदूरों की करंट लगने से मौत

शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मौत करंट लगने के कारण हुई है, मगर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा। उन्होंने मृतकों के परिजन को नियमानुसार आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।

सीवर में उतरते ही बेहोश हुए कारीगर

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह कुछ कारीगर एक रेस्टोरेंट में काम करने के लिए गए थे और उसी दौरान एक कारीगर सीवर टैंक में काम करने के लिए उतरा, सीवर टैंग में उतरने के बाद वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे बचाने के लिए दो कारीगर और उतरे लेकिन वो भी बेहोश हो गए।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि तीनों को बाहर निकालकर तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया दिया गिया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (28) और उसके भतीजे प्रिंस गुप्ता (21) के रूप में की है। वहीं तीसरे शव की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(भाषा- इनपुट)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article