शहर

Auraiya Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश टिल्लू के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

औरैया में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ ऋषभ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे अपराधी के पैर में गोली मारकर घायल किया।

Image

औरेया एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ बदमाश टिल्लू

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ Operation Langda लगातार चल रहा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के अभियान के तहत औरैया जिले में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ ऋषभ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जिले में संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिबियापुर थाना क्षेत्र के कम्प्रेशर बम्बा के पास पुलिस टीम ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और खुद को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

मुठभेड़ में टिल्लू के पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी टिल्लू उर्फ ऋषभ के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जनवरी में हुई हत्या मामले में वांछित था टिल्लू

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी टिल्लू उर्फ ऋषभ हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी 18 जनवरी 2026 को दिबियापुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

टिल्लू से अवैध हथियार भी बरामद

घटना के बारे में सीओ (सिटी) अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरैया पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान की एक अहम सफलता मानी जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!