शहर

Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announced: अलवर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Alwar, Ajmer, Jodhpur, Barmer Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announce: आज, लोकसभा चुनाव 2024 का की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। अब आपके लिए ये जानना आवश्यक है अलवर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर में मतदान की तारीख क्या है। आइए आपको बताएं...

Image

अलवर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

Alwar, Ajmer, Jodhpur, Barmer Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग द्वारा शनिवार यानी आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा की गई है। घोषणा के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और 1 जूून को समाप्त होगी। मतदान प्रक्रिया को 7 चरणों में बांटा गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना 4 जून को की जाएगी, जिसके बाद अगले पांच साल तक देश की सत्ता किसके हाथ में जाएगी उसका निर्णय होगा। लेकिन इन सबके साथ आपके लिए ये भी जानना आवश्यक है कि आपके क्षेत्र में मतदान किस दिन होगा। तो चलिए जानते हैं अलवर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर में मतदान की तिथियां (Election Date 2024) क्या है?

राजस्थान के अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर में 3 सीटों के लिए चुनाव होंगे। अगर आप भी इन शहरों के निवासी है तो लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए वोट करें। वोट देने जाने से पहले अपने शहरों में चुनाव की तिथियां जरूर जानें।

आपके शहर में मतदान की तिथियां

अजमेर - 26 अप्रैल

जोधपुर - 26 अप्रैल

बाड़मेर - 26 अप्रलै

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article