शहर

"दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा", आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

आकाश आनंद ने बसपा छोड़ने की अटकलों को खारिज किया। मायावती को गुरु बताकर अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का समर्थन किया और 'X' पर पोस्ट लिख माफी मांगी। आकाश ने अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का समर्थन भी किया है।

Image

आकाश आनंद ने किया X पर पोस्ट

Photo : PTI

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अंदर जारी राजनीतिक खींचतान और तरह-तरह की अटकलों के बीच पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने एक बड़ा बयान जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट के जरिए उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने की सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मायावती को अपनी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा बताते हुए उनके फैसलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया है।

"BSP मेरे लिए सिर्फ पार्टी नहीं, मेरा परिवार है"

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर आकाश आनंद के राजनीतिक कदम को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, कि बहन जी, आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा। पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कई तरह की खबरें चल रही हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं, मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।

अशोक सिद्धार्थ पर मायावती के फैसले का समर्थन

बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकालने और उनके संन्यास से जुड़े मायावती के कड़े फैसले का पूर्ण समर्थन करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि संगठन और मिशन व्यक्तिगत रिश्तों से बहुत ऊपर हैं।

उन्होंने लिखा कि अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है।"

चुप्पी के लिए मांगी माफी

अतीत में अपनी चुप्पी और मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट न कर पाने की वजह बताते हुए आकाश आनंद ने कहा कि वे उस समय सोशल मीडिया से दूर थे। इस वजह से अफवाहों को जगह मिली। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी उस चुप्पी को गलत समझा गया। अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ। मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा। बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और आपका नेतृत्व- यही मेरी राजनीति है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?