72 घंटे मौसम रहेगा तूफानी, 120 की रफ्तार वाले 'अकवन' संग गिरेगा मूसलाधार पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam (18 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : दक्षिण भारतीय और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में अगले 72 घंटे तक मौसम खतरनाक रहने वाला है। समुद्री तूफान 'अकवन' शक्तिशाली होने से मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।

google

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक सताएगी। मौसम विभाग का मानना है कि हाल फिलहाल कोई नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव नहीं होने जा रहा है। लिहाजा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह तड़के कोहरा और धुंध परेशान करेगी। खासकर शहरी इलाकों में आसमान धूल से धुएं लिपटे नजर आएंगे यानी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा। पहाडों पर भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी का सिलसिला बढ़ेगा और पारा लुढ़केगा। स्काईमेट ने बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान 'अकवन' शक्तिशाली होने वाला है और 20 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। 18 नवंबर तक हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी-तूफान और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यह दौर 21 नवंबर तक मौसम को प्रभावित करेगा, जिसका असर देश के पूर्वी हिस्से पर दिखाई देगा।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega.

कल का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आमतौर पर ठंड प्रतीत हो रहा है। मंगलवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना । अब सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। फिलहाल, प्रदूषण के स्तर में कमी आने की बात कही जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 240 के आसपास दर्ज किया गया, जो ’खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

समुद्री तूफान 'अकवन' कहां पहुंचा?

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटे मौसम खतरनाक रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान 'अकवन' मजबूती के साथ बन रहा है, जो 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लौर और तुनी के बीच पर तट से टकराएगा। समुद्री तूफान के टकराने के दौरान हवाओं की गति करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। लिहाजा लोगों को तटीय भागों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

अकवान’ भीषण तूफान की स्थिति क्या है?

बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बना चक्रवात ’अकवान’ भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है। चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात ’अकवान’ दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती हिस्सों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। ’अकवान’ मंगलवार शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और तीव्र होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। 18 नवंबर से चार दिन तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। खासकर, श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मान्यम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम और अल्लूरी सीताराम राजू जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।

कश्मीर का मौसम कैसा है?

पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम बदलता जा रहा है। श्रीनगर और कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। आईएमडी ने बताया कि बारामूला के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पहलगाम में यह गिरकर शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में रात का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद घाटी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

End of Article
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Feed