आगरा

आगरा में छोटी लड़की को चप्पलों से मारा, दूसरी को रस्सी से बांधा: यूपी सरकारी वार्डन कैमरे में कैद -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 05:29 PM IST

Horrific visuals from Agra Juvenile Home: भयावह दृश्यों में एक महिला सरकारी अधिकारी को दिखाया गया है, जिसे आगरा के राजकीय किशोर गृह में बच्चों की देखभाल करने का काम सौंपा गया था, वह लड़कियों को बेरहमी से पीटते हुए देखी गई।

Image

महिला लड़कियों को बेरहमी से चप्पलों से पीटती हुई दिखाई दे रही है

भयावह दृश्य में अब एक महिला सरकारी अधिकारी, जिसे आगरा के एक किशोर गृह (Juvenile Home in Agra) में बच्चों की देखभाल का काम सौंपा गया था, लड़कियों को बेरहमी से चप्पलों से पीटती हुई दिखाई दे रही है। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के सीसीटीवी फुटेज में एक और लड़की दिखाई दे रही है जिसके हाथ और पैर बंधे हुए हैं। यह घटना कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में आगरा के राजकीय किशोर गृह में हुई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम पाल नाम की महिला को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूनम पाल प्रयागराज के बाल सुधार गृह में भी इसी तरह की घटना में शामिल थी, मौजूदा घटना 4 सितंबर की है।

आगरा बाल सुधार गृह से सामने आए भयानक दृश्य

वीडियो में, महिला, जिसका नाम पूनम पाल बताया जा रहा है वह आगरा में राजकीय किशोर गृह की कार्यवाहक अधीक्षक के रूप में तैनात है, उसको उन बच्चों की ओर जाते हुए देखा जा सकता है जो बिस्तर पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर वह एक लड़की को चप्पल से पीटना शुरू कर देती है और उसे जमीन पर गिरा देती है। जब वह बगल के बिस्तर पर सो रहे बच्चों के अगले समूह की ओर बढ़ती है तो एक स्टाफ सदस्य उसके पास खड़ा होकर देखता हुआ दिखाई देता है।

इस मामले पर अधिकारियों का क्या कहना है?

'मैंने अपना पक्ष जिला परिवीक्षाधीन अधिकारी (DPO) अजय पाल सिंह को दे दिया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर पूनम पाल ने बताया, 'मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।' आगरा के जिला परिवीक्षा अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया, 'मैंने और सिटी मजिस्ट्रेट ने राजकीय बाल गृह का दौरा किया और पता चला कि लड़की ने खुद को अन्य बच्चों के साथ एक बक्से में बंद कर लिया था ताकि वे छिपे रहें।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article